राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। उप विकास आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आईसीआरजी परियोजना अंतर्गत नदी पुनर्जीवन विषय से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि प्राकृतिक संसाधनों के अव्यवहारिक एवं अत्यधिक दोहन के कारण जलवायु एवं प्राकृतिक संरचना में विगत कुछ वर्षो में काफी परिर्वतन हुआ है। उन्होंने कहा कि आइसीआरजी टीम के सदस्यों के सहयोग से नदी पुनर्जीवन का कार्य सारण एवं नालंदा जिले में तेल नदी एवं कठार नदी का पूर्ण सर्वे कर डीपीआर बनाया गया है। डीपीआर बनाने का उदेश्य जलवायु परिर्वतन के कारण हो रहे बदलाव को कम करना एवं मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य मुहैया करवाना है इसी क्रम में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन का निर्देश प्राप्त था जिसके आलोक में यह कार्यशाला संपन्न हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग