राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आपत्तिजनक नृत्य करते हुए पूर्व का एक वीडियो फेसबुक के माध्यम से वायरल हुआ था । जिस वायरल वीडियो में आपत्तिजनक नृत्य करते हुए कोपा थाने मे एक पुलिस पदाधिकारी पदास्थापित एवं एक तत्कालीन पुलिस पदाधिकारियों जो अभी कोपा थाना से दिघवारा थाना में पदस्थापित है जिनकी पहचान पु०स०अ०नि० सुनिल कुमार ठाकुर ( अभी कोपा थाना में पदस्थापित ) तथा पु०स०अ०नि० बेचन सिंह ( तत्कालीन कोपा थाना तथा वर्तमान में दिघवारा थाना में पदस्थापित ) के रूप में की गई है। इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक, सारण संतोष कुमार, द्वारा पु०स०अ०नि० सुनिल कुमार ठाकुर तथा पु०स०अ०नि० बेचन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही इस वायरल वीडियो की हरेक पहलुओं पर गहराई से जांच के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर सारण से अविलंब जॉच प्रतिवेदन की मांग की गयी है। जिसके तत्पश्चात् अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आम नागरिको से इस प्रकार की वीडियो बना कर भेजने का अनुरोध किया है उन्होंने आम नागरिकों से कहा कि यदि आप किसी पुलिस पदाधिकारी / कर्मी द्वारा इस तरह के अनुचित कार्य करने में संलिप्त रहने संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना / साक्ष्य हो तो उसका ऑडियो या वीडियो बनाकर प्रमाणिक साक्ष्य के साथ पुलिस अधीक्षक, सारण को भेजे, ताकि ऐसे मामलो में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के विरूद्ध अग्रतर कठोर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने यह भी कहा की सारण पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा ।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग