संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुरुवार को बनियापुर में घंटो बिधुत आपूर्ति बाधित रही। जिससे बिधुत उपभगताओ को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान मोबाईल चार्जिंग से लेकर तमाम बिधुत उपकरण शोभा की बस्तु बनी रही। आदित्य कुमार,मंतोष कुमार,अजय राय, मंजू कुमारी, सुरेश साह सहित दर्जनों उपभोगताओं ने बताया कि गर्मी की शुरुआती दौड़ में ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। उपभगताओ का कहना है कि सुबह 10 बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई। जो दोपहर बाद तक भी नियमित रूप से बहाल नहीं हो सकी। 10 मिनट के लिये बिजली आती थी और घण्टो गुल हो जाती थी। जिससे उपभोगता पूरे दिन हलकान रहे। इस संबंध में बिधुत एसडीओ गौरव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तेज पछुआ हवा की वजह से बार-बार पावर ट्रिप करने की वजह से 33 केवीय की आपूर्ति बाधित रही। जिस वजह से उपभगताओ को परेशानी हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग