अखिलेश्वर पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। विधानसभा मे महागठबंधन के विधायको पर सरकार के निर्देश पर पुलिस की निर्मम कार्रवाई से आक्रोशित महागठबंधन के नेताओं ने भाकपा कार्यालय से लेकर महेंद्र मिसिर चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। मार्च मे शामिल सभी नेता बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद मे महेन्द्र मिसिर चौक पर सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। मौके पर भाकपा के नागेंद्र राय, पप्पू कुशवाहा, उमेश राम, दिनेश पंडित संजय यादव, सूर्यवंश अमर यादव, अमोल यादव, जहूर खान सहित दर्जनो अन्य भी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग