राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बारोपुर अरना गांव में आधा दर्जन लोगों द्वारा एक नाबालिग तेरह वर्ष की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है मामले में दर्ज प्राथमिकी में नंदलाल राय के पुत्र अशोक कुमार ने थाना पुलिस को आवेदन दिया कि उसकी 13 वर्ष की बहन काजल कुमारी का प्रमोद कुमार पिता सुरेन्द्र राय गांव अरना बारोपुर द्वारा अपहरण कर लिया गया है जिसमें लालती देवी,नीरज कुमार, निर्भय कुमार, बृजकिशोर राय,सुधीर साह भी शामिल हैं।मामले में खोजबीन करने पर सभी द्वारा धमकी दी गई कि जो करना हो वो कर लो तुम कुछ नही कर सकते हों। डाट फटकार कर भगा दिया गया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग