राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सोनौली पंचायत के गोढना गांव में छेड़खानी के मामले में मोबाईल पर गाली गलौज करने पर पूछताछ में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोढना गांव निवासी सहजाद खान के 18 वर्षीय पुत्र जुबैद खान के रूप में हुई है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने घायल की गंभीर स्थिति देख तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि गाव के ही दीपक कुमार वर्मा,मनीष कुमार वर्मा, नन्दन कुमार, कृष्णा कुमार, उपेन्द्र कुमार ने मोबाइल फोन पर गाली ग्लौज कर दिया उसी को जुबैद द्वारा पूछा गया तों उन सभी ने जमकर मारपीट कर दिया। मारपीट के दौरान ईट से सर पर वार कर दिया गया जिसमें वह विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने लगा। घायल की गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया।वही घायलों के परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग