राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी स्व गोपाल सिंह की विवाहिता पुत्री को ससुराल वालों ने शादी के समय दहेज में मिलने वाले दो लाख रुपए नही मिलने पर मार पीट और प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। मामला है कि बंगरा गांव निवासी स्व गोपाल सिंह ने अपनी पुत्री रीता देवी की शादी बड़े धूमधाम से 31/11/19 को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह के पुत्र रजनीकांत सिंह से किया गया था।शादी के समय ही दो लाख रुपए नगद दहेज में मागी गयी उसी समय निकट संबंधियों के द्वारा मामले में पंचायती की गई जिसमें मां और चाचा द्वारा मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक समान, कपड़े और गहने देकर शादी सम्पन्न करायी गई।उसके बाद से ही दो लाख रुपए के लिए गाली गलौज और प्रताड़ित किया जाने लगा।कभी कभी तों जमकर पिटाई भी की जाने लगी।वही शादी के कुछ ही दिनों बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया गया वह अपने मायके में आकर रहने लगी। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया जिसमें विवाहिता ने रजनीकांत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बब्लू सिंह, चिंकी कुमार सिंह,प्रतिमा देवी,पूजा कुमारी,भोला पाठक, टुनटुन सिंह सभी पटेढी निवासी को आरोपित किया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग