शेरपुर में अपराध करने आये अपराधी हुए फरार, पुलिस ने मौके से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस किया बरामद
मढ़ौरा (सारण)- मढ़ौरा पुलिस के तत्परता से शेरपुर नदी किनारे होने वाले एक अपराध टल गया। जबकि पुलिस ने देशी कट्टा के साथ जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गौरा ओपी के थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि गौर ओपी चेक पोस्ट गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी।शेरपुर गाँव में क्रिकेट खेल रहे तेनुआ निवासी हरिओम सिंह व साहवां निवासी रोहित कुमार मारने के उद्देश्य से हाथ में देशी कट्टा लहड़ा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने जब उक्त जगह पर पंहुच कर छापेमारी की तो अपराधी भागने लगे। इसके बाद पुलिस बल ने पकड़ने के लिए चहेटी तो देशी कट्टा व जिंदा कारतूस फेक कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों पर आर्मस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर। अपराधियों को पकड़ने के छापमारी शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग