राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के क्रबिस्तान के पास थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने छापेमारी करतें हुए जुआ खेलते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि होली और शबे बरात पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में विशेष गश्ती दल के साथ सीओ ललित कुमार सिंह के साथ भ्रमण किया जा रहा था कि मदारपुर गांव में क्रबिस्तान के पास जुआ खेलने के स्थान पर छापेमारी की गई तो सभी भागने लगे पुलिस बल की मदद से खदेड़कर पकड़ा गया जिसमें सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शरमी गांव निवासी शम्भू सिंह पिता परशुराम सिंह,मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी सरोज साह पिता द्वारिका साह, मदारपुर गांव रूपेश कुमार पिता मोहन साह है। गिरफ्तार लोगों के पास 578 रूपया नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई। मामले में थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रकिया चल रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग