पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से गुजर रही सड़कों पर दो मोटरसाइकिल सवार सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये जहां दोनों की हालत गंभीर बनी देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला मामला थाना क्षेत्र के चैनपुर घोघाड़ी नदी पुल पर अपने सबंधी के यहां जा रहें डोरीगंज गांव निवासी राजेश कुमार सिंह (47 वर्ष) पिता स्व सुभग सिंह अपने संबधी के यहां धवरी में छेका पूजा में आएं थें वही से अपने पिता के ममहर चैनपुर जा रहें थें कि पुल के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार फरार हो गया जिसे घायलावस्था में आस पास के लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया।वही दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे घायलावस्था में गिरा पड़ा था जिसे थाना पुलिस की गश्ती दल ने घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बतौरा गांव निवासी गणेश मांझी के 55 वर्षीय पुत्र नरेश मांझी के रूप में हुई।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग