गेहूं दवनी के लिए मारपीट में आधा दर्जन घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेश छपरा गांव में गेहूं की दवनी पहले कराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी पहचान कपिलदेव राम के पचपन वर्षीय पत्नी बंसती देवी,अन्नीस वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी और सत्रह वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। वहीं दूसरे पक्ष से भीम महतो की बाइस वर्षीय पत्नी विजान्ती देवी और हीरा महतो की अठाईस वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी के रूप में हुई सभी महेश छपरा गांव के रहने वाले बताये जा रहें हैं। मामले में घायलों ने बताया कि गेहूं दवनी थ्रेसर से हो रहा था उसी में पहले दवनी करने के लिए विवाद शुरू हो गया जिसमें बात ही बात में जमकर मारपीट हो गई जिससे सभी घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग