राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

साइकिल पर जनवितरण दुकानदार से अवैध चावल खरीदकर ले जा रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त, होगी कार्रवाई

साइकिल पर जनवितरण दुकानदार से अवैध चावल खरीदकर ले जा रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त, होगी कार्रवाई

मशरक(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस की तत्परता से थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में मांबलिचिग की घटना होने से बच गई। मामला दुरगौली गांव में एक व्यक्ति को साईकिल पर तीन बोरी जनवितरण प्रणाली दुकानदार के यहां से चावल खरीद कर ले जा रहें को सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़‌ लिया। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार दुरगौली गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार आशा देवी के पति कृष्णा सिंह के यहां से तीन बोड़ी चावल बहरौली कुंवर टोला निवासी ताराचंद साह ने खरीद कर साइकिल से चवर के रास्ते ले जा रहा था, तभी दुरगौली उत्क्रमति प्राथमिक विद्यालय के पास उसी गांव के अरूण सिंह के पुत्र पिपु सिंह ने सैकड़ों ग्रामीणों के उपस्थिति में घेर लिया और जब गांव वालों की मौजूदगी में पुछा कि इतनी मात्रा में चावल कहां से लेकर आ रहे हो‌ और कहां ले जाओगे। तब वो व्यक्ति कुछ नहीं बोला तभी मौके पर घटनास्थल पर पीडीएस दुकानदार के पति कृष्णा सिंह ने पहुंच अपनी हनक दिखाते हुए पिपु सिंह का शर्ट फाड़कर पाकेट में रखें दस हजार रुपए छीन लिया। मामले में गांव वालों के जुटने और थाना पुलिस को सूचना देने की बात सुनकर वह फरार हो गए।  ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि उक्त व्यक्ति जन वितरण की दुकान से हर महीने चावल खरीद कर बेचने के लिए ले जाता है। गांव वालों का कहना था कि हमारे पास खाने के लिए अनाज नहीं है और डीलर अपना घर भरने में लगे हैं। गांव वालों ने इसकी सुचना मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को दी तो मौके पर पहुंचे सीओ ललित कुमार सिंह व जमादार अशोक चौधरी ने पकड़े गए व्यक्ति को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर साईकिल सहित तीन बोरी चावल को जब्त कर थाना पर लाकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिए। वहीं सीओ ललित कुमार सिंह ने गांव वालों को समझाया कि आप निश्चित रहें मामले में अवश्य दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।