छपरा: मकेर के समाजसेवी बिन्दु देवी ने गरीब, कमजोर दलित, पिछड़ा समुदाय के लोगों को उपलब्ध कराया राशन, अब कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाईजर का कराये छिड़काव
छपरा(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने एवं प्रभावी रोकथाम को लेकर देश में लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में दैनिक मजूदरी करने वाले एवं गरीब, कमजोर दलित, महादलित, पिछ़ड़ा के लोगों को खासे परेशानी हो रही है। इन गरीब, कमजोर लोगों की मदद करने एवं राशन उपलब्धक कराने को लेकर मकेर के समाजसेवी बिन्दु देवी काफी एक्टीव हो कर लोगों की मदद कर रही है। मकेर प्रखंड के दर्जनों गांवों के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर राशन का वितरण कर रही है। साथ ही अब दलित, पिछड़े गांवों में सेनेटाइजर का छिड़काव भी करा रही है। जिससे आम लोग समाजसेवी बिन्दु देवी के कार्यो की काफी सराहना कर रहे है। गरीब, कमजोर लोग कोरोना संकट में मदद करने के लिए बिन्दु देवी को तारणहार तक बोल रहे है। बुधवार को कोरोना के संक्रमण से आम लोगों के बचाव को लेकर समाजसेवी बिन्दु देवी उर्फ बिन्दु राय ने मकेर प्रखंड समेत कई गांव व सार्वजनिक स्थल जगहों पर सेनेटाइजर का छिड़काव कराया। सेनेटाइजर का छिड़काव कराते हुए समाजसेवी बिन्दु राय ने कहा कि कोराेना संक्रमण की बीमारी है। इसमें साफ सफाई रखना बहुत ही जरूरी है। साथ ही साथ सेनेटाइज भी बहुत ही जरूरी है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि कोरोना से बचने का एक ही उपाय है साफ-सफाई पर ध्यान दें। खुद बचे, सबको बचाये। भोजन करने एवं मुंह-नाक छुने से पहले साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोये। इससे बहुत हद तक कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने आम लोगों से सामाजिक दुरी के नियमों का पालन करने की अपील किया है। जो कोरोना महामारी से बचने का विकल्प है। वहीं कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक भोला राय ने कहा कि कोराेना वैश्विक महामारी को देखते हुए महादलित टोला समेत मकेर थाना परिसर, प्रखंड कार्यालय परिसर समेत कई जगहों पर सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।जिससे की कोराेना महामारी से बचा जा सके।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि कोराेना को लेकर सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन का पालन करना हर हाल में सभी को जरूरत है। साथ ही साथ सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान सभी लोग रखें। तभी हमलोग कोरोना से जीतेगें।
पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि कोरोना को लेकर पूरे मकेर प्रखंड में सेनेटाइजर का छिड़काव कराने के लिए पटना से फॉगिंग मशीन मंगाया गया है। मशीन आने के बाद पूरे मकेर प्रखंड में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा। जिससे की लोग कोरोना मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि जितना हो सकेगा कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सेनेटाइजर का छिड़काव करने में रंजय राय व भोला राय भरपूर सहयोग कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन का पालन करना हर हाल में सभी को जरूरत है। साथ ही साथ सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान सभी लोग रखें। तभी हमलोग कोरोना से जीतेगें।समाजसेवी रामयोध्या राय ने कहा कि कोरोना को लेकर पूरे प्रखंड में सेनेटाइजर का छिड़काव कराने के लिए पटना से फॉगिंग मशीन मंगाया गया है। मशीन आने के बाद पूरे जिले में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा। जिससे की लोग कोरोना मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि जितना हो सकेगा कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, शिक्षाविद अम्बिका राय, युवा राजद अध्यक्ष दरोगा राय,निर्देशक चंदन कुमार,भोला राय,रंजय राय, पवन राय, किशोरी राय,भोला राय सहित कई लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग