संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। होली एवं शबे-बारात को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के साथ-साथ कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमलोगों के बीच सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर प्रखंड कार्यालय में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि इस बार होली और शबे-बारात सार्बजनिक रूप से नही मनाई जाएगी बल्कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते आंकड़ो को देखते हुए अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रख घर पर ही रहकर पर्व मनाने की अपील की गई। वही डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने की बात बताई गई। साथ ही बाहर से आनेवाले लोगों की सूचना प्रशासन को दी जाएगी एवं एहतियात के तौर पर जांच के उपरांत ही घर जाने की अनुमति होंगी। इस दौरान दोनों पर्व को लेकर किसी भी तरह की अफवाह अथवा साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रहेगी।वही सोशल मीडिया पर भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर प्रशासन की नजर है। बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह के द्वारा आम लोगो से भी अपील की गई है कि पर्व-त्योहार के मद्देनजर किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की संभावना अथवा संदिग्ध स्थिति को देखते हुए तत्काल रूप से इसकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराई जाय ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित की जा सके। पर्व के मद्देनजर अलग-अलग चिन्हित स्थलों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।मौके पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता, बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, सहाजितपुर थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग