राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा/मांझी (सारण)। सफलता पाने के लिए संसाधन नही बल्कि दृढय इच्छाशक्ति होना चाहिए जिस बात को फलीभूत कर दिखया मांझी प्रखंड के सिसवां खुर्द गांव निवासी शमीम अंसारी के पुत्र इमरान अंसारी ने इंटरमीडिएट सांइस में 84 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी लाकर क्षेत्र व अपने नंदलाल सिंह कालेज का नाम रौशन किया है। वहीं कोहड़ा बाजार निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद व विद्यावती देवी के पुत्र राज कुमार प्रसाद ने 82 प्रतिशत अंक के साथ इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। राज कुमार प्रसाद लोक महाविद्यालय हाफिजपुर का छात्र रहा है। राज कुमार ने सफलता का श्रेय अपने कोचिंग के टीचर दीपक कुमार सिंह एवं माता-पिता को दिया है। वहीं इमरान अंसारी ने सफलता का श्रेय माता-पिता समेत शिक्षक रौशन खान को दिया है। दोनों की सफलता पर परिवार के लोग गदगद हैं।वही इमरान ने बताया की आगे वह एयरफोर्स या नेवी में जाकर राष्ट सेवा करना चाहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग