राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (अमित कुमार सिंह)। शनिवार को एकमा व रसूलपुर थाना परिसरों में अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा थाने में भूमि विवाद से संबंधित दो नयी शिकायतें आयीं।इस मौके पर एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया। वहीं रसूलपुर थाने में भी भूमि विवाद से संबंधित दो नये मामले आए। इस दौरान दो पुराने मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी आदि के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी व विभिन्न विभागों के संबंधित कर्मी भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग