राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तेजस्वी के आह्वान को बिहार की जनता ने नकार दिया: छपरवी 

  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने बिहार बन्द पूरी तरह असफल बताया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बिहार की महान जनता अब फिर से जंगलराज के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के चक्कर में नहीं आने वाली है। यही वजह है कि राजद, कांग्रेस अन्य महागठबंधन के बिहार बन्द के आह्वान को जनता ने नकार दिया है और बिहार बन्द पूर्ण रूप से फेल है। राजद के विधायक गणों ने जिस तरीके से अमर्यादित दुर्व्यवहार विधानसभा के स्पीकर के साथ किया है, वह पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है और गुंडई करते हुए आसन पर से प्रस्ताव पत्रक को फाड़ देना यह प्रदेश की जनता का अपमान है। राजद के नेताओं को याद रखना चाहिए कि ये सुशासन की सरकार है। जिसमें राज सिर्फ क़ानून का चलेगा। मनमानी नहीं चलेगी। बिहार भी निरंतर एनडीए सरकार में तरक़्क़ी कर रहा है और   मुख्यमंत्री जनाब नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गाथा लिख रहा है। इसे बिहार की जनता ने भली भाँती स्वीकार किया है।