राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मुबारकपुर गांव के वार्ड 12 में नलजल योजना के अधूरे कार्यों किया शिकायत पर विभागीय जेई ने पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता सोनू कुमार यादव की शिकायत पर जेई सुजीत कुमार के द्वारा जांच किया गया। जांच में आधा अधूरा काम पाया गया जैसे कि कहीं पानी के दिक्कत तो कहीं सप्लाई नहीं गई है। जांच के दौरान सोनू कुमार यादव, शेखर यादव, दुर्गा यादव, मंजे बीन, तारकेश्वर ठाकुर, राजेश सिंह आदि लोग मौजूद थे। जांच में जेई द्वारा आश्वासन दिया गया है कि यहां पर मुबारकपुर पंचायत वार्ड नंबर 12 में एक और एक टंकी लगाने की जरूरत है। यहां लगभग 400 घर हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग