राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में शनिवार को मशरक सीओ एवं थानाध्यक्ष ने जनता दरबार लगाया और कई पुराने मामले का निष्पादन हुआ, जबकि कई मामलों के निष्पादन अगले शनिवार को होगा। अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी ने जनता दरबार में जमीन विवाद पर ग्रामीणों की बातों गंभीरता पूर्वक सूनने के बाद जांच की गई। अंचल निरीक्षक ने बताया कि 9 नये मामले आये थे जिनमें 6 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। जबकि 6 मामले पहले के थे जिनमें 3 मामले का निष्पादन किया गया। जनता दरबार दो पहर दो बजे तक चला। बचें मामलों की जांच का जिम्मा कर्मचारियों को दिया गया। जांच में तेजी लाने का प्रयास किया गया है और अगले सप्ताह में सुनवाई कर फैसला किया जायेगा। जांच में कई पुराने मामले की सुनवाई के बाद फैसला किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग