बिजली का करंट से महिला की मौत, सदमे में परिजन
गड़खा(सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर पंचायत अंतर्गत पथरा गांव में एक महिला की मौत बिजली के बिजली के करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतिका उसी गांव के मुन्ना राय के 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि घर में पंखा चलाने के क्रम में करंट लग गया। आनन-फानन में सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के 1 पुत्र और 2 पुत्री हैं।घटना के बाद पति मुन्ना राय,पुत्र अंकित ,पुत्री काजल कुमारी और अंजलि कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सभी बच्चें अभी छोटे हैं।3 वर्षीय पुत्री काजल समझ नही पा रही थी कि माँ को क्या हुआ,सभी परिजनों को रोता देख वो भी रो रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग