सारण डीएम ने 24 घण्टे के अंदर करें सेविका और सहायिका का मानदेय भुगतान करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन कर द्वारा सारण जिला के सभी सीडीपीओ को निदेश दिया गया है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय का भुगतान 24 घण्टे के अंदर नियमानुसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि यह शिकायत मिली है कि सेविका और सहायिका का मानदेय भुगतान अनियमित रूप से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए का भुगतान भी 24 घण्टे के अंदर नियमानुसार करने का निदेश दिया गया है। कहा है कि काफी दिनों से किराये का भुगतान लम्बित है। डीएम ने दोनों मामलों को गम्भीरता से लिया गया है और निर्देश दिया है कि भुगतान सम्बन्धी कृत कार्यवाई का प्रतिवेदन डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जाय। डीपीओ को समेकित प्रतिवेदन बना कर जिलाधिकारी को अवगत करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि शिथिलता बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाई करते हुए उनके निलम्बन की अनुशंसा विभाग को भेजी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग