कोरोना लॉकडाउन: मढ़ौरा के विभिन्न चेक पोस्टों पर लॉकडाउन को लेकर सख्त है पुलिस
मढ़ौरा(सारण)। जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टो पर लांक डाउन को सफल बनाने के लिए लगतार सक्रिय हो कर पुलिस प्रशासन कार्य कर रही है। सभी चेक पोस्टो पर सुबह से ही पुलिस प्रशासन तैनात हो जा रही है। वही एक तरफ मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह भी कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को लेकर लगतार सक्रिय दिख रहे है। उन्होंने मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टो व बैंको में खुद गस्त कर लोगों को सोशल डिस्टेंसी में रहने के लिए निर्देश दे रहे हैं। लांक डाउन के दौरान सड़कों पर मटरगस्ती और बेवजह घरों से निकल आस पड़ोस में मजमा लगाने वाले पर लगाम लगा रहे हैं। उनहोंने लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि आपलोगो अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले। पुलिस अपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर खड़ी है। यदि आपका सहयोग रहा तो हम कोरोना को हराकर रहेंगे। यदि जरूरत ज्यादा हो तो ही घरों से बाहर निकले। यदि आप स्वस्थ्य रहेंगे। तो घर परिवार व पुरा समाज स्वस्थ्य रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग