कोरोना संकट: दरियापुर रेल चक्का कारखाना में कोराेना संदिग्ध निकला चालक, रेल कर्मियों में हड़कंप, सभी कर्मियों की जांच का दिया निर्देश
बिपीन कुमार शर्मा
दरियापुर(सारण)। रेल चक्का कारखाना बेला में कोरोना संदिग्ध चालक की वजह से रेलकर्मियों के बीच हड़कंम मची हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल कारखाना कोरोना महामारी की वजह से लॉक डाउन में था, लेकिन 20 अप्रैल से पुनः कारखाना को चालू कर दिया गया। लॉक डाउन में कारखाना के सभी कर्मी अपने अपने घर चले गये। जो 20 अप्रैल को कारखाना खुलने से रेलकर्मी ड्यूटी जॉइन कर ली। इस क्रम में रेलकर्मी का कोई जांच वैगरह की प्रक्रिया नहीं पूरा की गई और ड्यूटी शुरू कर दी कारखाना में अधिकारियों को आने जाने के लिए भाड़े की गाड़ी रखी गई है। जिससे अधिकारी पटना से आते-जाते है, जिसमें वर्क सोप प्रबंधक (डब्ल्यू एम) अर्जुन कुमार, डिप्टी सीसीएमटी राजीव कुमार एक प्राइवेट गाड़ी से पटना से आते है, जिसका प्राइवेट चालक है जो पटना के रहने वाला है। जिसके चचेरे भाई वह कोरोना पीड़ित चालक है तथा पटना के खाजेपुरा में चालक मोनू के कुटुम्बी रहते है वहां भी कोरोना मरीज है, जिसके सम्पर्क में यह चालक आये थें। इन्हें भी खांसी सर्दी थी। इसके बावजूद यह गाड़ी चलाकर सोमवार से मंगलवार तक कारखाना लाये। जब पटना पुलिस ने इनके कुटुम्बी कोरोना मरीज से जानकारी मिली कि इनके सम्पर्क कौन-कौन आया तो खुलासा हुआ कि यह चालक भी है। जिसे पुलिस ने तत्काल पटना पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद वह पटना चल गया, जहां उसकी जांच की जा रही है। वही सूत्रों से जानकारी मिली कि उक्त दोनों अधिकारी को होम कैरोनटाइन मे रहने की सलाह दी है यहां तक तो ठीक है लेकिन सवाल उठता है कि वह चालक कारखाना के अन्य चालक व अधिकारी के सम्पर्क में रहा और अधिकारी ने अपने रेलकर्मियों के साथ बैठक भी की अगर चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो कितने की जान संकट में डाल दिया अब तक दरियापुर प्रखण्ड कोरोना से मुक्त था अगर पॉजिटिव मिली तो पूरे प्रखण्ड और जिले पहुंचने में थोड़ी भी देर न लगेगी।
सबके बावजूद रेलकर्मी विपरीत परिस्थिति में कारखाना सुचारू करने में दिन रात लगे हुए है। इस सम्बन्ध में सीएओ के सचिव उत्तम कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नही है लेकिन चालक जांच रिपोर्ट की इंतजार की जा रही है। इस मामले की जानकारी मिलते सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने तत्काल रेल पहिया कारखाना के कोरोना संदिग्ध के संपंर्क में आये सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों की जांच कराने का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग