बनियापुर में 24 से 27 अप्रैल तक सुबह 06 बजे से पूर्वाहन 10 बजे तक बंद रहेगी विधुत आपूर्ति
बनियापुर(सारण)। इसुआपुर पीएसएस में निर्माण कार्य को लेकर 24 से 27 अप्रैल तक बनियापुर, हरपुर तथा लहलादपुर पीएसएस से संचालित सभी फीडरों में बिधुत आपूर्ति सुबह 06 बजे से पूर्वाहन 10 बजे तक बंद रहेगी। इसकी जानकारी एसडीओ चंदन सिन्हा के द्वारा दी गई। एसडीओ ने बताया कि इसुआपुर पीएसएस में 33 केवीय के कार्य को सुदृढ़ करने के लिये निर्धारित समय तक विधुत आपूर्ति बंद रखी जायेगी। इस दौरान उपभोगता संयम बरतते हुये निर्धारित समय से पूर्व ही अपने आवश्यक कार्यो का निपटारा कर ले। ताकि आपूर्ति बंद रहने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े। मालूम हो की पहले 10 बजे पूर्वाहन से 02 बजे अपराह्न तक विधुत आपूर्ति बंद रखने का आदेश निर्गत किया गया था। जिसके आलोक में गुरुवार को कार्य भी किया गया। मगर उपभोगताओं की सुविधाओं को ध्यान में रख समय मे फेरबदल करने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग