पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर चैनपुर गांव के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी हरिशंकर शर्मा के 46 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार शर्मा के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मशरक आया था वही से एस एच-73 होकर हरदिया जा रहा था कि चैनपुर गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना हो गई जिसमें पीछे बैठे गंभीर रूप से घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग