पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर बंगरा पेट्रोल पंप के पास सड़क से जा रहें मोटरसाइकिल सवार में सड़क पार कर रही नीलगाय ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार एक 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सरफराज खान के 10 वर्षीय पुत्र फहिम जमाल के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से गोपालगंज जा रहें थें कि नीलगाय से टक्कर हो गई और पीछे बैठा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग