राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

माइक्रो कंटेनमेंट जोन का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, नियमों का कड़ाई से पालन कराने का दिया निर्देश

  • प्रत्येक व्यक्तियों के सैंपल कलेक्शन कर होगी कोविड-19 की जांच
  • 14 दिनों तक क्षेत्र भ्रमण करेंगी आशा-एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सजग व सतर्क  है। संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मामले पाए जाने के बाद  क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सदर प्रखंड के माला गांव में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित  पाए जाने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।  जहां पर सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे और माइक्रो कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन में आने वाले प्रत्येक घरों का जायजा लिया तथा लक्षणों के बारे में पूछताछ की। सिविल सर्जन ने सभी व्यक्तियों से माइक्रो कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन करने की अपील की। सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। इसलिए नियमों का पालन करना सबके लिए आवश्यक है। सीएस ने कहा माइक्रो कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को ना तो बाहर जाने की इजाजत है और ना ही किसी व्यक्ति को इस क्षेत्र में आने की अनुमति दी जाएगी। सिविल सर्जन ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कंटेनमेंट जोन में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से कोविड-19 की जांच कराना सुनिश्चित करें।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किया जाएगा सैनिटाइजेशन का कार्य:

सिविल सर्जन ने कहा  माइक्रो कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करने का दायित्व जिला वेक्टर बोर्न डिजीज रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह को सौंपा गया है। स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा इस पूरे एरिया को सैनिटाइज कर संक्रमण मुक्त किया जाएगा।  सैनिटाइजेशन गतिविधियों का अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी  करेंगे। जिला स्तर पर इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण डॉ दिलीप कुमार सिंह के द्वारा किया जाएगा।

क्षेत्र भ्रमण कर कोविड-19 के लक्षणों के बारे में पूछताछ करेंगी आशा-एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:

सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने कहा  कंटेनमेंट जोन में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम  प्रत्येक घर का भ्रमण कर घर के प्रत्येक सदस्यों में कोविड-19 के लक्षण- बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई के संबंध में पूछताछ कर निर्धारित फॉर्मेट में प्रतिवेदित करेंगी।  14 दिनों तक प्रतिदिन गृह भ्रमण कर यह दोहराया  जाएगा । प्रत्येक दिन घर-घर निगरानी का कार्य सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक पूरा किया जाएगा। पर्यवेक्षी पदाधिकारी  अपने दलों से प्रतिवेदन प्राप्त कर डाटा संकलित कर संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को समर्पित करेंगे एवं संबंधित पदाधिकारी 4:00 बजे तक उक्त प्रतिवेदन को जिला मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे। किसी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर दल के द्वारा तुरंत अपने पदाधिकारी को सूचित किया जाएगा।

मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण:

सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार के द्वारा मंगलवार को मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल के साफ-सफाई आदि के बारे में सिविल सर्जन ने जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन के द्वारा एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने कहा  आउटरीच में सत्र स्थल आयोजित कर कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शतप्रतिशत हासिल करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार शर्मा जिला स्वास्थ समिति के  डीपीएम अरविंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।