नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा गांव से एक नाबालिग लड़की को यू पी का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया प्राप्त जानकारी के अनुसार योगनी परसा गांव निवासी दिनेश मांझी की 14 वर्षीय पुत्री सिमा कुमारी घर से परसा बाजार, सामान खरीदने गई लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो, घरवालों ने काफी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई अता पता नहीं चला लेकिन लड़की की मां रिंकू देवी को शक है कि उसे उतर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के थाना संग्रामगढ़ के गांव कुरोमरतह के रहने वाला विकास सिंह चौहान उसे शादी के नियत से भगा कर ले गया है अक्सर मेरी लड़की उसके मोबाइल से बात करती थी लेकिन उस लड़के का मोबाइल बंद आ रहा है इस सम्बन्ध लकड़ी की मां रिंकू देवी उक्त लड़के को नामजद करते हुए भेल्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई। इस सम्बन्ध इस कांड के आई ओ प्रभुनाथ राय से पूछे जाने पर बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसके मोबाइल नंबर से ट्रेस लिया जा रहा है उसके माध्यम से जानकारी मिलते ही करवाई की जायेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग