राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के रेलवे स्टेशन के पास अवस्थित उच्च विद्यालय मशरक के पीछे मकान में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता महिला की मारपीट के बाद फांसी लगा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने विवाहिता महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक विवाहिता की पहचान मशरक उच्च विद्यालय के पास निवासी संजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू की 37 वर्षीय पत्नी श्वेता गौतम के रूप में हुई। मृतक विवाहिता को एक 10 साल की लड़की और 6 साल का लड़का हैं। मामला है कि सोनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीचक गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह की बेटी की शादी 27 नवम्बर 2009 को मशरक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह के बेटे संजीव कुमार सिंह के साथ हुई थी ओम प्रकाश सिंह मशरक में उच्च विद्यालय के पास मकान बना कर रहते हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही लड़के और परिजनों द्वारा दहेज में रूपये और कार के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा जिसमें कई बार पंचायती और मुकदमा हुआ। मंगलवार को उनके नतीनी ने फोन किया कि मम्मी को पापा, दादी और दादा ने मारपीट कर फांसी लगाकर मार डाला। मामले में परिजनों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें पति संजीव कुमार सिंह,ससुर ओम प्रकाश सिंह और सास शैल देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मौके पर ही पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।शव को कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या