राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गढ़ से चार युवकों को होली के दिन शराब की सेवन करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के खैरा गढ़ के पास स्थित कबाड़ी की दूकान में खैरा गढ़ निवासी स्व० चन्द्रीप सिंह के पुत्र छोटेलाल कुमार, श्रीराम सिंह के पुत्र राजकुमार, पशुराम राउत के पुत्र दिलिप कुमार तथा रामनारायण राउत के पुत्र मनोहर कुमार ये सभी चारों युवक बिहार में शराबबंदी के बाद भी होली के दिन होली का मजा लेने के लिए शराब का सेवन कर रहें थें। वहीं अपने दैनिक गश्ती के दौरान पुलिस की नजर उन युवकों पर पड़ी जिससे बाद शराब के साथ गिरफ्तार कर शराबी चारों युवकों को जज भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग