राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के पास होली के दिन दोपहर के समय अनियंत्रित तरीके से तेज गति से छपरा की तरफ से आ रही चार पहिया अग्यात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद पैदल चल रहे एक राहगीर युवक को भी कुचल दिया, जो बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में गम्भीर रूप से जख्मी युवक को सदर अस्पताल छपरा भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में उक्त युवक की मौत मंगलवार सुबह हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मिली सूचना अनुसार उक्त युवक किसी आर्केस्ट्रा में डाईबर का काम कर रहा था जो खैरा गांव निवासी क्यामुद्दीन का पुत्र करीब 25 वर्षीय नेहाल बताया जाता है। वही दुर्घटना में घायल दूसरा साइकिल सवार युवक नगरा ओपी थाना क्षेत्र के सैदुपुर निवासी गिरधारी का 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है। खबर लिखे जाने तक मृत का शव पटना से घर पर नहीं आया है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग