राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र स्थित कादीपुर मिडिल स्कूल के समीप रविवार की शाम में बाइक के जबरदस्त टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति कादीपुर निवासी 45 वर्षीय सलीम अंसारी बताए जाते है घटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजू अंसारी के साथ बाजार जा रहे थे। वही नगरा के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बाइक चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दिया,जो शराब पीकर बाइक चला रहा था। जिससे वृद्ध व युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी नगरा में भर्ती कराया।वही इलाज के दौरान वृद्ध कि मौत हो गए। बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना मठिया गांव के लालबाबु महतो के पुत्र अजित कुमार महतो बताया जाता है। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्रा ने पहुँच कर तीन हजार का मदद किए और और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस संबंध में नगरा थाना प्रभारी पीएल यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग