संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। जोगीरा सा रा रा रा के उदघोष के साथ आपसी सौहार्द और पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ सोमवार को धूमधाम से होली मनाई गई। इस दौरान लोगो ने एक दूसरे को रंग-अबीर लगाकर जीवन मे सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई दी।युवाओ की टोली ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से जमकर धमाल मचाया।कन्हौली स्थित काली मंदिर परिसर, गढ़देवी मंदिर परिसर, मंशापूर्ण बुढ़िया माई मंदिर परिसर सहित कई अन्य मंदिरों में होली के अवसर पर ढोल-मंजीरे के साथ स्थानीय लोगों द्वारा फगुआ भी गाया गया। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को संपन्न कराने और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिये प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।इस दौरान बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, सहाजितपुर थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार सहित प्रशासन के वरीय पदाधिकारी पुलिस बल के साथ पूरे दिन क्षेत्र में गस्त लगाते रहे। इधर होली के अगले दिन मंगलवार को भी लोगो मे खुमारी छाई रही। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सहित बैंक एवं सरकारी तथा निजी विद्यालय बंद रहने से मुख्य बाजार बनियापुर में बीरानगी छाई रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग