राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
लहलादपुर (सारण)। लहलादपुर के जनता बाजार थाना के कटेया गांव में मुखिया की दबंगई का मामला सामने आया है। गांव के दबंग मुखिया और उनके परिजनों ने एक महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला का हाथ कट गया। मामूली विवाद में मुख्य द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद महिला और उसकी बेटी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि घर के बाहर पानी गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद मुखिया शारदा साह और उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। दबंग मुखिया ने महिलाा के घर में तालाबंदी भी कर दी है जिसके बाद परेशान महिला ने थाने मेंं प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन