राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के श्री संकट मोचन बाला जी मंदिर सुहई गाजन के प्रांगण में होने वाले 9 दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा प्रारम्भ करने के लिए जलयात्रा कार्यक्रम सभी ग्रामीण, भक्त, श्रद्धालुओं के सहयोग से सम्पन्न हुआ। जिसकी शुरुआत गुरुवार से रात्रि में कथा, आचार्य अंकित पांडेय जी महाराज के द्वारा होगा। इस अवसर पर विवेक सिंह बबुआन, सुमंत सिंह, चंदन सिंह, मृत्युंजय राय, धनजय राय, जामदार सिंह, शेषनाथ सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह, लड्डू सिंह के साथ सभी मौजूद रहे। जलभरी यात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ की गई। मौके पर भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन