राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। डेरनी पुलिस के द्वारा चौबीस घण्टे के अंदर चौकीदार के घर मे हुई चोरी कांड का उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल कर ली गयी।इसके साथ ही चोरी के सामानों को बरामद भी कर लिया गया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि मंगलवार की रात रसूलपुर निवासी चौकीदार शैलेश राय के घर से चोरों ने 2 लाख रुपये नकद, मोबाइल व चांदी के कुछ आभूषण की चोरी कर ली।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी।इसी क्रम में मिली महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर छापेमारी कर बलिटोला निवासी उमेश राय के पुत्र रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।इसके साथ ही चोरी के 1लाख 70 हजार रुपये,मोबाइल व चांदी का एक जोड़ा पायल भी बरामद कर लिया गया।वही घटना में शामिल एक अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग