राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गड़खा थानाध्यक्ष का महिला को अभद्र बोलने का वीडिया वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर, शोकॉज

गड़खा थानाध्यक्ष का महिला को अभद्र बोलने का वीडिया वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर, शोकॉज

गड़खा(सारण)। स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष द्वारा कुख्यात अपराधी के पत्नी को अभद्र बोलने का वीडियों करीब दस दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में थानाध्यक्ष अशाेक कुमार कुख्यात के पत्नी को गाली-गलौज कर रहे है। इसे पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने गड़खा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए शोकॉज किया है। एसपी ने बताया कि एक जांच में पाया गया है कि वीडियो लगभग दस दिन पुराना है, वीडियो में महिला कुख्यात अपराधी राजेश कुशवाहा की पत्नी है, जो अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था और स्थानीय लोगों द्वारा पीटा गया था। डॉक्टर ने उनके सीटी स्कैन के लिए कहा है, जिसके लिए थानाध्यक्ष को महिला से पटना के लिए वाहन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था और उन्होंने इस प्रक्रिया में कुछ बेईमानी का इस्तेमाल किया है। लेकिन बाद में थानाध्यक्ष ने परिवहन की व्यवस्था की और उसी दिन सीटी स्कैन करवाया और राजेश कुशवाहा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।