शराब धंधेबाज को पुलिस ने शराब के साथ किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा जेल
अमनौर(सारण)। बाइक से शराब की होम डिलेवरी देने जा रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अवैध रूप से शराब क्रयविक्रय करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार धंधेबाज मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी सिंगाशन तिवारी के पुत्र सुशील तिवारी बताया जाता है। बीते रात्रि अमनौर जान गांव के पास पुलिस गस्ती के दौरान वाहन जांच में जुटी हुई थी, गुप्त सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम व एएसआई बलिराम सिंह समेत दर्जनों पुलिस बल द्वारा अमनौर हाई स्कूल के क्रीड़ा मैदान में पहुँच हीरो बाइक से आ रहे धंधेबाज को चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। जांच के दौरान बाइक में लटका एक झोला में अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस बाइक को जप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि धंधेबाज के पास से 750 मिली लीटर के एक पीस रॉयल स्टेज, 180 मिलीलीटर के दस पीस अरुणाचल प्रदेश के निर्मित अंग्रेजी शराब बरामदगी की बात बताई। सूत्रों के अनुसार धंधेबाज अमनौर के कोई जन प्रतिनिधि को शराब डिलेवरी देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे पुलिस के हाथों चढ़ गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग