राजद नेता ने नियोजित शिक्षकों की हड़ताल पर शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
छपरा(सारण)। राजद नेता प्रत्याशी प्रो.(डॉ.) लाल बाबू यादव ने नियोजित शिक्षकों की चल रही हड़ताल पर सूबे के शिक्षा मंत्री को ई-मेल के माध्यम पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि राज्य के हड़ताली नियोजित शिक्षकों के हड़ताल का दो महीने से ज्यादा वक्त गुजर गया है। शिक्षकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन ,राज्य कर्मी का दर्जा तथा स्पष्ट सेवा शर्त के मांग को लेकर हड़ताल किया है। लेकिन कोराेना लॉकडाउन के कारण हड़ताल प्रभावित हो गया है। इस दौरान राज्य के करीब 55 शिक्षकों की मृत्यू भी हो गई है। साथ हीं शिक्षकों को आर्थिक संकट से भी जुझना पड़ रहा है। राजद नेता ने कहा है कि हड़ताल अवधि के दौरान लगभग 25000 शिक्षकों पर दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जिस वापस लेने की मांग किया है। उन्होंने शिक्षा मंऋी से सहनशीलता दिखाते हुए हड़ताली शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर देश एवं राज्य हित में शीघ्र हड़ताल को समाप्त कराएं अन्यथा आने वाले समय में सरकार के समक्ष अनावश्यक रूप से भारी संकट उपस्थित हो जाएगा जिसका असर इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग