राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत 14 लोग घायल हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में एकमा व रसूलपुर आदि थानों में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामलों की छानबीन में जुट गई है। बताया गया है कि घायलों में इटहरी गांव के दिनेश कुमार मांझी, सुजीत कुमार, चनचौरा गांव के मनीष कुमार महतो, शैलेन्द्र कुमार, जीतेन्द्र कुमार महतो, गुड्डू कुमार महतो, तारकेश्वर महतो, बुलेट कुमार, चन्द्र लोक महतो, चड़वां गांव की रामझारो देवी, हरपुर गांव के अभिषेक कुमार सिंह, छितौनी गांव के भूषण यादव व भलुआ गांव के सपना देवी शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग