पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। शराबबंदी मुहिम में लगी महिलाओ को अपने परिजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। मंगलवार के शाम इसी तरह की घटना मशरक दक्षिण टोला गांव में हुई। शाम को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से शराब के पैसे मांगे जब पत्नी ने मना किया तो पति ने तेजाब फेक कर अपनी पत्नी को ही जख्मी कर दिया। आनन फानन में आस पास के लोगों द्वारा ईलाज के लिए मशरक पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी सुरेंद्र साह की पत्नी किसमतीया देवी बतायी गई। इस मामले में पीड़ित महिला द्वारा थाना में एक आवेदन देने की बात परिजनों ने बताया जिसमे कहा गया है कि इंदिरा आवास योजना की राशि पति द्वारा शराब पीने के लिए मांगी गई।शराब पीने के लिए रूपये देने से इंकार करने पर शराबी पति ने चेहरे पर तेजाब फेक जख्मी कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग