पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक केन्द्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक बुधवार को मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई।बैठक का विधिवत उद्घाटन मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी और प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में विद्यालय के विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।बैठक में मढ़ौरा डीसीएलआर रवि शंकर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। जिन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राचार्य महेश्वर सिंह ने सदस्यों का सभी से परिचय करवाया। प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि कोरोना काल से विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित नही हुई थी आज बैठक आयोजित होने से पिछले साल की उपलब्धियों और रूके हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर प्रबंधक समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने विद्यालय में वर्तमान में चल रही शैक्षिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों,खेल अभिरूचि के बारे में जानकारी ली। विधालय में चल रही गतिविधियों की सराहना करतें हुए विधालय के विकास में सहयोग का विश्वास दिलाया।
बैठक में सीबीएससी बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के सेंटअप परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से विद्यालय में जगह नहीं होने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।कोरोना गाईड लाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि मिटिंग हाॅल, पुस्तकालय सहित अन्य रूम में परीक्षा लेने की व्यवस्था की जाए। ताकि कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए छात्र परीक्षा में शामिल हो सके।विद्यालय में प्लेग्राउंड, बास्केटबॉल ग्राउंड,क्रान्फ्रेस हाल के निर्माण की योजना का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। मौके पर प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी समिति सदस्य ने विद्यालय में बच्चों की शिक्षा में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आगे भी विद्यालय में प्ले ग्राउंड, बास्केटबॉल, कान्फ्रेंस हाल निर्माण की योजना सामने रखी गई है जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई है।विद्यालय के प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी देते हुए प्रचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय के पटना रिजन में सत्र 2017 और 2018 के मैट्रिक परीक्षा और 2019 के इंटर परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर रहे मशरक केन्द्रीय विद्यालय को बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए सम्मानित गया था। जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।पटना रिजन में एकमात्र हाॅकी प्ले ग्राउंड मशरक केन्द्रीय विद्यालय में है।जो भी प्रस्ताव विद्यालय के विकास के लिए आए हैं उन्हें जिला प्रसाशन और उच्च अधिकारियों के पास प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग