पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास गुरूवार की अहले सुबह थाना पुलिस गश्ती दल में अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार फरार हो गया जिससे गश्ती दल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गढ़े में चली गई और गश्ती दल में सवार 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान मशरक थाना पुलिस हवलदार ललन प्रसाद उम्र-50 पिता स्व बदरी प्रसाद, प्रवीण कुमार उम्र- 32 पिता नरेश प्रसाद, राजीव कुमार राउत उम्र 25 पिता राम अधीन राउत के रूप में हुई। वही गश्ती दल दारोगा अरविंद कुमार शर्मा और चालक राजेश कुमार बाल बाल बच गए। वही गश्ती दल में ट्रक की भिड़ंत से अफवाहों का बाजार गर्म है कि कही मामला ट्रकों से अवैध वसूली का तो नही है या अवैध शराब लदे ट्रक की घेराबंदी में ट्रक चालक द्वारा टक्कर मारने की घटना हुई हों। इसके पहले भी कुछ महीनों पहले अवैध शराब से लदे ट्रक की घेराबंदी में ट्रक चालक द्वारा थाना गश्ती दल में जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा बुरी तरह घायल हो गए थे जिन्हें घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक से बेहतर इलाज के लिए सदर छपरा और फिर वहा से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था वही ट्रक से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की बरामदगी हुई थी। मामला है कि गुरुवार की अहले सुबह में गश्ती दल हाईवे पर गश्त लगा रहा था जो बाजार क्षेत्र से होते हुए प्रखंड कार्यालय की तरफ जा रहा था कि पीछे से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने गश्ती दल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे गश्ती गाड़ी उछलती हुई गढ़े में चली गई और सभी घायल हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मौके पर दल बल के साथ पहुंच मामले में क्षतिग्रस्त गश्ती गाड़ी को बाहर निकलवाया और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।वही घटना में ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग