पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर चैनपुर स्टेंट बैक शाखा के पास बुधवार की देर शाम मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर आवारा कुत्तों से टक्कर में सड़क किनारे गिर पड़ा और घायलावस्था में तड़पने लगा जिसे उसी रास्ते मशरक में दवा दुकान बंद कर घर जा रहें सिद्धार्थ कुमार उर्फ गोलू और सुधांशु कुमार ने गांव वालों की मदद से टेम्पू चालक सनोज कुमार के आंटो में लादकर पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान थाना क्षेत्र के सिरसा जलालपुर गांव निवासी भिखारी दुबे के 19 वर्षीय पुत्र सुभाष दुबे के रूप में हुई। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया। युवक देर शाम गोपालगंज की तरफ से मशरक होकर सिरसा जलालपुर अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से आ रहा था कि कुते से टक्कर हो गई।घायल युवक का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग