पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बहरौली पंचायत में बने 27 घरों का गृह प्रवेश कराया गया। मुखिया अजित सिंह और आवास सहायक विजय कुमार मांझी के नेतृत्व में सभी घरों का गृह प्रवेश कराया गया। बहरौली मुखिया अजित सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी पत्र में 19-20 में बने घरों का आज गृह प्रवेश कराना था। जिसमे आज तक बने 27 घरों का गृह प्रवेश किया गया। पैसा के अभाव के चलते और बाकी बन रहे घरों का भी जल्द ही गृह प्रवेश करा दिया जाएगा। बुधवार को गृह प्रवेश कराने वालों में राजेन्द्र सिंह,प्रभु महतो,राजबली प्रसाद,सरमिला देवी,पुष्पा देवी,रंजू देवी,बेबी देवी,संपतो कुँवर,लालपडी देवी,उषा देवी,बाबूराम महतो,मुख्तार ठाकुर,दीना ठाकुर,शिवपति देवी,घाना कुँवर,नीलू देवी,जगजीतन देवी,चंपा देवी,गीता देवी,बसन्ती देवी,बुधु राउत,संजू कुँवर,उमरावती देवी,पूनम देवी,चंपा देवी,धनपति देवी,रीना देवी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग