पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में पुराने मकान तोड़ने के दौरान छज्जा टूटकर गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां मजदूर की पहचान कोन्हा पश्चिम टोला गांव निवासी शंकर महतो के 45 वर्षीय पुत्र सुनील महतो के रूप में हुई। मामले में घायल मजदूर ने बताया कि वह पुराना मकान तोड़ने कवलपुरा गांव में गया था वही पर छज्जा टूटने से नीचे गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगों के सहयोग से मकान मालिक ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद शरीर के निचले हिस्से में कोई हड़कत नही देख बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग