डेरनी पुलिस ने अज्ञात महिला का शव किया बरामद
दरियापुर(सारण)।डेरनी पुलिस ने महेशीया स्कूल के समीप से एक 50 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कटनी करने जा रहे मजदूरों की नजर एक महिला की शव पर पड़ी। जिसके उपरांत ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, परन्तु पहचान नही हो सकी है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव के गले के निशान को देखने से ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या गला दबा कर की गई थी। महिला नीली रंग की सलवार शूट पहनी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त महिला की हत्या किसी दूसरे जगह करने के उपरांत यहाँ रख दिया गया था।जिससे उसकी पहचान नही हो सकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग