राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय एकमा के परिसर में खड़ी परसागढ़ बाजार गांव निवासी दीनानाथ पटेल की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। बताया गया है कि दीनानाथ पटेल अपनी बाइक को प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के परिसर में खड़ी करके अपने कार्य के लिए कार्यालय में चले गए। कार्यालय से वापस आने पर दीनानाथ पटेल घर जाने के लिए अपने बाइक लेने के लिए पहुंचे। जहां से उनकी बाइक गायब पायी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ व खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पायी। इसके बाद दीनानाथ पटेल ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि इसके पहले प्रखण्ड कर्मी अखिलानंद मिश्र की बाइक भी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के परिसर से चोरी हो चुकी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग