पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में गुरूवार 1 अप्रैल से 45 वर्ष से उपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत पीएचसी परिसर में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा और पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने अपनी मौजूदगी में आए लोगों को टीका दिलाकर किए।शाम तक लगभग-लगभग 810 लोगो को टीकाकरण किया गया।वही कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए जिले से आयी टीम में डीपीसी रमेश चन्द्र,आरबीएसके नोडल पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने जायजा लिया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी समेत पांच स्वास्थ्य उपकेंद्र पर भी टीकाकरण की शुरूआत की गई है जहां क्षेत्र के पहुंचे लोगों को सुविधाजनक तरीके से सुबह के 9 बजे से शाम 5 बजें तक टीकाकरण किया जा रहा है। बीडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि 1अप्रैल से सभी 45 वर्ष के उपर के लोग टीका जरूर लें। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि पीएचसी मशरक में बृहद पैमाने पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत टीकाकरण काउंटर पर पुरूष महिला स्वास्थ्य कर्मी तैनात कर दिए गए हैं जो आए सभी को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का कार्य पूरा करेंगे। साथ ही पीएचसी के पोषक क्षेत्र में अवस्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत भवन जजौली, स्वास्थ्य उपकेंद्र बहरौली, स्वास्थ्य उपकेंद्र हरपुरजान, स्वास्थ्य उपकेंद्र लखनपुर में भी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए कर्मी तैनात किए गए हैं। जहां पहुंचे लोगों का आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन कर सुरक्षित तरीके से टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी कोरोना वैक्सीन टीका जरूर लें यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।इसके किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं है।आप भी टीका ले और दूसरों को भी इसकी जानकारी दे। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग