पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान के पास अनियंत्रित मारुति वैन ने साइकिल सवार सपही गांव निवासी बुन्नी मांझी के 40वर्षीय पुत्र महेश मांझी को टक्कर मार दिया।महेश मांझी साइकिल पर सवार होकर बंगरा बाजार पर अपनी चाची के निधन पर दाह संस्कार का सामान खरीदने जा रहा था कि बंगरा काली स्थान के पास डेरनी से मशरक होकर थावे मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही अनियंत्रित मारूति वैन ने टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने उसी मारूति वैन में लादकर आनन फानन मे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में मशरक बाजार अवस्थित डॉ आर के सिंह यहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग